Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ खाई में पलटी रोडवेज बस, कई लोग थे सवार

December 15, 2023

UP: बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ खाई में पलटी रोडवेज बस, कई लोग थे सवार

बलरामपुरः शुक्रवार तड़के उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सड़क मार्ग 730 पर यात्रियों से भरी बस रेलिंग से पलट गई। इस घटना में बस रेलिंग तोड़ कर नीचे गिर गई। यह घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 36 लोग सवार थे। बस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बस में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें