Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP NEWS : आपसी विवाद में सगे भाई की…आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2024

UP NEWS : आपसी विवाद में सगे भाई की…आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जिले के मेहदावल क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्रधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि मेहदावल थाना क्षेत्र के बीमापुर गांव में रविवार की रात राम विलास गौर (26) और उसके भाई शंकर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढऩे पर शंकर ने राम विलास के सीने में कैंची घोंप दी। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी भाई शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें