Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: आपसी विवाद में पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या की

March 3, 2024

UP: आपसी विवाद में पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या की

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्रधिकारी श्रेष्ठा ने रविवार को बताया कि गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र के गुराना गांव में शनिवार देर रात ताहिर नामक व्यक्ति की अपनी पत्नी वकीला (54) से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। विवाद बढऩे पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान ताहिर ने तैश में आकर फावड़े से वकीला पर प्रहार कर दिया। वकीला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्रधिकारी ने बताया कि इस घटना में ताहिर भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें