Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में दिल दहला देने वाली खबरः गृह कलेश के चलते महिला ने दो छोटे बच्चों को लेकर राप्ती नदी में लगाई छलांग

July 5, 2025

UP में दिल दहला देने वाली खबरः गृह कलेश के चलते महिला ने दो छोटे बच्चों को लेकर राप्ती नदी में लगाई छलांग

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां, कठेला समय माता थाना क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी में एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों के शव तैरते मिले। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। जिस के बाद ग्रामीणों ने पुलिस इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खोताखोरों को बुलाकर शव को बाहर निकल वाकर अस्पताल भिजवाया दिया। इसके बाद लोगों बयान दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले बारे छानबीन में जुट गई।

ये हुई मृतकों की पहचान
घटना संबंधी मिली जानकारी के अनुसार पहचान ग्राम पंचायत औरहवा के टोला बड़ुइया निवासी 28 वर्षीय माया, उसकी छह साल की बेटी मोनिका और दो साल के बेटे शिवांश के रूप में हुई।

घरेलू कलह के चलते माया ने उठाया ये कदम
मामले संबंधी बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते माया ने रात में अपने दोनों बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान दे दी। तीनों की मौत हो गई। माया अपने सास और बच्चों के साथ घर में रहती थी, जबकि उसका पति सचिन काम के सिलसिले में दिल्ली के गुड़गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि सास-बहू के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें