Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारात आने से पहले घर में ही प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे ‘कांड’, तभी आ धमका लड़की का पिता, आधी रात अंतिम संस्कार…

January 12, 2026

बारात आने से पहले घर में ही प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे ‘कांड’, तभी आ धमका लड़की का पिता, आधी रात अंतिम संस्कार…

Up Horror Killing News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां, प्रेम संबंध के चलते एक युवक और युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव और इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला थाना जैथरा क्षेत्र के गढ़िया सुहागपुर गांव का है। गांव में रहने वाला युवक दीपक अपनी प्रेमिका शिवानी से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को शिवानी की शादी होनी थी और उसी दिन उसकी बारात आने वाली थी।

पिता ने आपत्तिजनक हालत में देखा
रात करीब 8 बजे शिवानी के पिता अशोक ने दोनों को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह देखते ही पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने तुरंत घर के अन्य लोगों और गांव वालों को बुला लिया।

ईंट और खुरपी से की गई बेरहमी से हत्या
आरोप है कि अशोक ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई की। दीपक और शिवानी के सिर पर ईंटों से वार किए गए। इतना ही नहीं, गले पर खुरपी से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि हर कोई सन्न रह गया।

पहले ही कर चुके थे शादी
जानकारी के मुताबिक दीपक और शिवानी ने पहले इलाहाबाद में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। लेकिन दोनों का यह रिश्ता शिवानी के परिवार को मंजूर नहीं था। परिजनों की नाराज़गी काफी समय से चल रही थी।

पहले भी कई बार घर से भाग चुकी थी युवती
बताया जाता है कि दीपक पहले भी शिवानी को कई बार अपने साथ नोएडा ले गया था। इस वजह से परिवार बेहद नाराज़ था। यहां तक कि शिवानी के पिता के रिश्तेदारों और भाइयों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए थे।

बार-बार टूट जाती थी शादी
पिता अशोक ने शिवानी की शादी कई जगह तय की, लेकिन जब भी उसके प्रेम संबंध की बात सामने आती, रिश्ता टूट जाता था। इस बार भी शादी तय हुई थी और सोमवार को बारात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह खौफनाक वारदात हो गई।

रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार
हत्या के बाद परिजनों ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रात में ही दोनों का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें