Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

CRIME NEWS : दूसरी शादी में रोड़ा बनी साली तो जीजा ने अपहरण कर की हत्या

April 25, 2024

CRIME NEWS : दूसरी शादी में रोड़ा बनी साली तो जीजा ने अपहरण कर की हत्या

अमृतसर। पाकिस्तान के साहीवाल जिले के आरिफवाला इलाके में अपनी बहन की इच्छा के विरुद्ध उसकी दूसरी शादी में रोड़ा बन रही साली का उसके जीजा ने अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान अक्सा (18) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अम्तुल की शादी मुहम्मद असलम से हुई थी। रंग शाह पुलिस दर्ज एफआईआर पर बताया कि असलम ने अम्तुल को सूचित किए बिना अपनी दूसरी शादी कर ली थी। इसकी जानकारी अम्तुल को लग गई। उसने अपनी बहनों अक्सा और रुकैया को इस बारे में बताया तो अक्सा और रुकैया उस घर में गईं, जहां शादी समारोह चल रहा था। उन्होंने लड़की के परिवार को बताया कि असलम पहले से ही शादीशुदा है। इस बात का बदला लेने के लिए असलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अक्सा का अपहरण किया और उसे मार डाला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें