Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP : थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई महिला को सिर में लगी गोली

December 8, 2023

UP : थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई महिला को सिर में लगी गोली

यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाने के अंदर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई एक महिला दारोगा की मेज के सामने खड़ी थी। तभी दारोगा के हाथों सरकारी पिस्टल से गोली चल गई। गोली सीधे महिला के सिर में लगी, जिससे वो जमीन पर गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम फरार दरोगा की तलाश में जुट गई है। वहीं, मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एसएसपी द्वारा केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

वहीं घटना के बाद दारोगा मनोज कुमार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी थाने पहुंचे। एसएसपी कलानिधि नैथानी आक्रोशित महिला के परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से महिला के परिजन खासा आक्रोशित हैं और दारोगा मनोज कुमार के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें