Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौत

May 24, 2024

आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौत

इटावा। इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कुदरैल पुलिस चौकी के निकट डिवाइडर से टकराकर बुलेट मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वह कोलकाता से आगरा जा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ऊसराहार थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बेचन सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कुदरैल के निकट बृहस्पतिवार को अपराह्न् के समय रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटर साइकिल संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे उस पर सवार युवक विश्वजीत (26) निवासी सुभाष नगर, कोलकाता की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें