Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका से सुपारी..खाने में किसान के घर पर फायरिंग, पंजाब और हरियाणा के शूटर गिरफ्तार

August 7, 2025

अमेरिका से सुपारी..खाने में किसान के घर पर फायरिंग, पंजाब और हरियाणा के शूटर गिरफ्तार

खन्ना Firing : गांव चक लोहट में किसान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में खन्ना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके संबंध अंतर्राज्यीय शूटर गैंग से है। जिसमें, पंजाब और हरियाणा के अपराधी शामिल हैं। यह वारदात 29 जुलाई की सुबह हुई थी। जिसमें, किसान के बेटे जसप्रीत सिंह को 5 गोलियां लगी थी। पहले अनुमान लगाया गया कि फायरिंग की वजह जमीनी विवाद है, लेकिन पुलिस जांच में गैंग का खुलासा हुआ।

अमेरिका में बैठ करवाया हमला
एसएसपी डा. ज्योति यादव ने बताया कि यह हमला अमेरिका में बैठे सरबजीत सिंह उर्फ साबी द्वारा करवाया गया था, जोकि नवांशहर का मूल वासी है। साबी की जसप्रीत के भाई सन्नी के साथ उसकी पत्नी को लेकर रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उसने पैसे देकर शूटर हायर किए और किसान के घर पर हमला करवाया। घटना के बाद खन्ना पुलिस ने सबसे पहले मुख्य शूटर सलीम को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ और इसके बाद दिल्ली से शूटर तरन कनोजिया उर्फ कातिया, अंबाला से गौतम और लुधियाना से विक्की समन को पकड़ा गया।

आरोपियों को किया गिरफ्तार
सलीम की पत्नी नाजिया और उसके 2 भाई इरफान मोहम्मद व अनवर मोहम्मद को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त नवांशहर से इंदरप्रीत सिंह, चमकौर साहिब के मेहतपुर से हरदीप सिंह और नकोदर से जतिंद्र सिंह को काबू किया गया। कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन, 41 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है। एसएसपी के अनुसार यह गिरोह सोनू खत्री गैंग से जुड़ा है, जो फिरौती मांगने और सुपारी लेकर वारदातें करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें