Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आग से बचने के लिए इमारत से कूदे व्यक्ति और उसके दो बच्चों; मौत

June 11, 2025

आग से बचने के लिए इमारत से कूदे व्यक्ति और उसके दो बच्चों; मौत

नयी दिल्ली: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 में मंगलवार सुबह एक आवासीय हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लगने के बाद इमारत से कूदे 35 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इमारत में आग लगने के बाद तीनों ने खुद को बचाने के लिए हाउसिंग सोसाइटी के टॉप फ्लोर से छलांग लगा दी , हालांकि तीनों की मौत हो गयी। मृतकों में एक दस वर्षीय लड़का और एक 12 वर्षीय लड़की शामिल हैं। मृतक की पत्नी किसी तरह आग से बच निकलने में सफल रही और बच गयी।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें