Site icon Dainik Savera Times

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद मोदी ने बीच में छोड़ी जेद्दा यात्रा; आज भारत के लिए होंगे रवाना

जेद्दा/नयी दिल्ली: सऊदी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए जेद्दा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर मंगलवार रात स्वदेश रवाना हो जाएंगे। इस हमले में 28 पर्यटकों के मारे जाने और 10 अन्य के घायल होने की रिपोर्ट है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी सऊदी नेतृत्व द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज को छोड़ देंगे और वार्ता समाप्त होने के तुरंत बाद भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले उनका कल शाम लौटने का कार्यक्रम था। वह दो दिवसीय यात्रा पर आज दोपहर ही जेद्दा पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Day 17: IPL के बीच भी दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 17 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड  

Exit mobile version