Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमनतुल्ला खान को जमानत मिलना भाजपा और ईडी के मुंह पर जोरदार तमाचा: सिसोदिया

November 14, 2024

अमनतुल्ला खान को जमानत मिलना भाजपा और ईडी के मुंह पर जोरदार तमाचा: सिसोदिया

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अमनतुल्ला खान को जमानत मिलना भाजपा और ईडी के मुंह पर जोरदार तमाचा है।

सिसोदिया ने आज कहा कि जिस तरह अदालत ने अमानतुल्लाह खान को जमानत दी है उससे एक बार फिर से साबित हो गया है कि भाजपा अमानतुल्लाह पर झूठे केस लगाकर उन्हें जेल में भिजवा रही थी, ईडी का दुरुपयोग कर रही थी। इससे यह भी साबित हो गया है कि भाजपा का एक ही मकसद है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को झूठे सीबीआई और ईडी केस लगाकर जेल में डालो। उन्हें चुनाव मत लड़ने दो, चुनाव जीतने मत दो और चुनाव में परेशान करो। इस मकसद के साथ ही अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कहते हैं कि जब ऊपर वाला साथ हो तो भाजपा और ईडी की क्या औकात है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें