Site icon Dainik Savera Times

भाजपा ने विधायक निधि घटाकर दिल्ली वालों को दिया धोखा है: आप

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायक निधि पंद्रह से पांच करोड़ रूपये करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधायक निधि में कटौती कर दिल्लीवालों को धोखा दिया है।

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विधायक निधि में भारी कटौती पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आज कहा कि भाजपा ने एमएलए फंड में कटौती कर दिल्लीवालों को धोखा दिया है। भाजपा ने एक लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, अगर यह जुमला नहीं है, तो फिर विधायक निधि भी बढ़ाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ की सरकार में विधायकों को 15 करोड़ का फंड मिलता था और विधायक अपने क्षेत्र में सारे काम करा लेते थे। दरअसल, भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती। वरना वह विभिन्न फंड में कटौती कर जनहित की योजनाओं को बंद नहीं करती।

ये भी पढ़ें- PM मोदी का आज गुजरात दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

Exit mobile version