Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी वोट बनवा कर ‘चुनावी घोटाला’ कर रही है भाजपा सरकार: आप

January 11, 2025

फर्जी वोट बनवा कर ‘चुनावी घोटाला’ कर रही है भाजपा सरकार: आप

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसदों व पूर्व सांसदों समेत अन्य फर्जी पते पर बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाकर ‘चुनावी घोटाला’ कर रहे हैं।

आप के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री और सांसद चुनाव आयोग की आंख में धूल झोंक रहे हैं और उसकी प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर चुनावी घोटाला कर रहे हैं। नयी दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद हैं। इसके बावजूद प्रवेश वर्मा मई 2024 से लेकर आज तक पिछले आठ महीने से सांसद का बंगला कब्जा करके बैठे हुए हैं। प्रवेश वर्मा ने अपने सरकारी बंगले के पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है।

सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने सरकारी बंगले के पते पर 26 वोट, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पते पर 26 वोट बनवाने के लिए आवेदन दी है। साथ ही, एक सांसद का पता मुखर्जी स्मृति न्याय है। इस पते पर 31 वोट बनवाने की अर्जी दी गई है। तेरह तीन मूर्ती लेन में उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले भाजपा के सांसद जय प्रकाश के पते पर 25 वोट बनवाने के लिए आवेदन दी गई है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान से भाजपा के सांसद सीपी जोशी 14 विंडसर प्लेस में रहते हैं। इस पते पर इन्होंने 28 वोट बनवाने के लिए आवेदन दी है। इसी प्रकार 24 मीना बाग के पते पर रहे सांसद ने 23 वोट बनवाने के लिए आवेदन दी है। छह महादेव रोड पर रह रहे सांसद के पते पर 22 वोट, 513 नवरंग हाउस में एक ऑफिस है और यहां पर 23 वोट बनवाने के आवेदन दिए गए है।

सिंह ने बताया कि 87 बेसमेंट जोरबाग लोधी रोड के पते पर 20 वोट बनवाने के लिए आवेदन दी गई, जबकि बेसमेंट में रहने का पता नहीं दे सकते। एनडीएमसी का फ्लैट पालिका कुंज में है। इस दो बेडरूम के फ्लैट में 19 वोट बनवाने के लिए आवेदन दी गई है। इसी प्रकार अन्य पेट पर बड़ी संख्या में वोट बनवाने के लिए आवेदन दिए गए हैं।

आप नेता ने कहा कि फर्जी वोट बनवाने वालों में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद से लेकर ऐसे पते पर वोट बनवाए गए हैं, जिनका कोई पता नहीं है और न उन वोटर के बारे में कोई जानकारी है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि आप अपनी पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं और ऐसे फर्जीवाड़ा करके चुनाव जीत ना चाहते हो। आप देश की राजधानी दिल्ली के अंदर चुनावी धोखाधड़ी कर रहे हैं। क्या यही आपका चुनाव लड़ने का तरीका है।

ये भी पढ़ें:  अनुराग ठाकुर ने कहा- हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए, इसके कई फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें