Site icon Dainik Savera Times

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बीच ‘स्प्रे’ लेकर पहुंचा व्यक्ति, तनावपूर्ण बना माहौल

CJP protest: प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही है, जिसने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका के बोस्टन से नई दिल्ली पहुंचे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में समर्थकों और युवाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- J&K: श्रीनगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, 2 नशा तस्करों की 3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दिपके ने कहा कि विभिन्न प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

स्प्रे लेकर पहुंचा व्यक्ति
इस दौरान जंतर-मंतर पर एक अलग घटना भी देखने को मिली, जब एक व्यक्ति ‘हिट’ स्प्रे लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। उसने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसके बाद कुछ समर्थकों और उस व्यक्ति के बीच कहासुनी और हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में आकस्मिक फायरिंग, सेना का जवान घायल

 

पुलिस ने किया हस्तक्षेप
स्थिति को बिगड़ने से पहले पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और संबंधित व्यक्ति को वहां से हटा दिया। अधिकारियों की सक्रियता के चलते माहौल जल्द ही सामान्य हो गया और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।

 

Exit mobile version