Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम का बड़ा ऐलान, 3 मेट्रो स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम, जानें अब किन नामों से होगी पहचान

November 17, 2025

सीएम का बड़ा ऐलान, 3 मेट्रो स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम, जानें अब किन नामों से होगी पहचान

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (16 नवंबर) को पीतमपुरा इलाके में तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की। उनका कहना है कि इससे यात्रियों को जगह पहचानने में आसानी होगी और स्थानीय लोगों की पहचान को भी सम्मान मिलेगा। यह घोषणा हैदरपुर गांव में आयोजित ‘श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान की गई। यह कार्यक्रम 1962 के रेजांग ला युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में आयोजित किया गया था। इस युद्ध में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हैदरपुर गांव अब दिल्ली के विकास की पहचान बन रहा है, जहां आधुनिकता और परंपरा दोनों का सुंदर मेल देखने को मिलता है।

May be an image of text that says "दैनिक दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशनों सवेरा के बदले जाएगे नाम, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (16 नवंबर) को पीतमपुरा इलाके में 3 मेद्रो स्टेशनों के नाम बदलने का ऐलान किया. उनका कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और स्थानीय अस्मिता को सम्मान देने के लिए उठाया जा रहा है. सीएम गुप्ता ने यह घोषणा हैदरपुर गांव में आयोजित 'श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा' कार्यक्रम के दौरान की. WWW.DAINIKSAVERATIMES.COM"

कौन–कौन से स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम

  1. उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन

क्यूयू ब्लॉक में प्रस्तावित उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन का नया नाम:
उत्तरी पीतमपुरा–प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन

  1. पीतमपुरा उत्तर मेट्रो स्टेशन

प्रस्तावित पीतमपुरा उत्तर मेट्रो स्टेशन का नया नाम:
हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन

  1. मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन

मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नया नाम:
मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन

 

इलाके में तेजी से हो रहा विकास
सीएम गुप्ता ने बताया कि मैक्स हॉस्पिटल रोड को चौड़ा करने का काम तेज़ी से चल रहा है। नए अंडरपास का निर्माण। इसके साथ ही एक अंडरपास बनाया जा रहा है, ताकि जाम कम हो, यात्रा आरामदायक बने और लोगों को रोज-रोज की परेशानी से राहत मिले। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के हर इलाक़े में सुगम, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधाएं दी जाएं।

स्थानीय लोगों को क्या फायदा होगा
मेट्रो स्टेशनों के नए नाम और सड़क सुधार के बाद लोगों को लोकेशन पहचानने में आसानी होगी। दैनिक यातायात ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। पीतमपुरा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुराने नामों से कई बार नए यात्रियों को कन्फ्यूजन होता था, लेकिन नए नाम जगह की पहचान को और स्पष्ट करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें