Delhi cloud seeding: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर दिल्ली में क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) के एक और प्रयास की संभावना का अध्ययन कर रहा है। संस्थान के सूत्रों ने बताया कि यह आकलन किया जा रहा है कि वातावरण में पर्याप्त नमी मौजूद है या नहीं।
सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन को लेकर अंतिम फैसला संस्थान की ओर से अनुकूल नमी की स्थिति की पुष्टि होने के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए विमान तैयार है और यह दिल्ली से ही उड़ान भरेगा।
इस बीच, बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 299 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
दिल्ली की हवा हुई जहरीली
रविवार को दिवाली के बाद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई थी। लगातार बने प्रदूषण के साथ तापमान में गिरावट और मध्यम कोहरे ने भी स्थिति को प्रभावित किया है।
ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, मचा हड़कंप; यात्रियों को उतारकर शुरू हुई जांच
दिल्ली सरकार प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए कई उपाय कर रही है। इसके तहत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पानी के छिड़काव के लिए वाटर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि हवा में मौजूद प्रदूषण के कणों के असर को कम किया जा सके।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI बेहद खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन सभी स्थानों पर AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
छावला में सबसे अधिक AQI 396 दर्ज किया गया। इसके बाद चांदनी चौक में 379, DTU में 375, IIT दिल्ली में 375, नॉर्थ कैंपस में 374, ITO में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, पूसा में 359, NIH नरेला में 352, NSUT जाफरपुर में 351, NSIT द्वारका में 350, CRRI मथुरा रोड में 348, पंजाबी बाग में 341, JNU में 339, आया नगर में 337, तालकटोरा गार्डन में 331, विवेक विहार में 326, सिरिफोर्ट में 321, वजीरपुर में 321, जहांगीरपुरी में 320, बुराड़ी में 315, बदरपुर में 312, मुंडका में 305, आनंद विहार में 304, बवाना में 304 और आरके पुरम में 300 AQI दर्ज किया गया।
इन इलाकों में भी खराब रही हवा
राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। रोहिणी और अशोक विहार में AQI 298 दर्ज किया गया। वहीं, द्वारका सेक्टर-8 में 295, झरोदा कलां में 289, IGNOU मैदान गढ़ी में 287, IGI एयरपोर्ट (T3) में 282, अलीपुर में 279 और उत्तम नगर में 259 AQI दर्ज किया गया।
इस श्रेणी में सबसे कम AQI IMD लोधी रोड पर 203 रहा, जो अभी भी ‘खराब’ वायु गुणवत्ता की श्रेणी में आता है।

