
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बावजूद मे जल भराव में कमी आई और पहले जहां जल जमाव होता था पर वहां ऐसा देखने को नहीं मिला। रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से गुरुवार को कहा कि दिल्ली एक नए यात्रा पर निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 27 सालों से जो अव्यवस्था थी उसे एक एक करके ठीक किया जा रहा है और दिल्ली को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अखबारों में मिंटो ब्रिज की जल जमाव वाली तस्वीर इस बार नहीं छपीः सीएम
हमारी सरकार बनने के बाद हम लोग बारापुला, मिंटो ब्रिज समेत तमाम इलाकों में बार बार गये और वहां काम किया गया। दिल्ली ने देखा कि इतनी बारिश के बावजूद जल जमाव नहीं हुआ। पहले हर बारिश के बाद अखबारों में मिंटो ब्रिज की जल जमाव वाली तस्वीर छपती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
सीएम ने कहा- यह सरकार की मेहनत का नतीजा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बावजूद इस बार आईटीओ और बारापुला सुचारू रूप से चला। यह सरकार की मेहनत का नतीजा है। सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी इस दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर जल जमाव की शिकायत भी अभी दूर किया जाएगा और अगले बारिश में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...