Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 17 की झुग्गियों में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न् करीब 11:55 बजे घटना की सूचना मिली और उन्होंने दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया।

ये भी पढ़ें: अकाली दल के इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफ़ा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Exit mobile version