
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान पंजाब के जालंधर के रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि की इस मुस्तैदी से न केवल दिल्ली के एक बड़े कारोबारी पर होने वाली फायरिंग टल गई, बल्कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पर हमले की साजिश भी नाकाम हो गई है।
डीसीपी स्पेशल सेल (NDR) नार्रा चैतन्य के अनुसार, एसीपी विवेक त्यागी की देखरेख में टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया। पुलिस ने सबसे पहले जालंधर (पंजाब) निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की को दिल्ली से दबोचा। वह एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर दिल्ली के एक स्थानीय कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए उस पर फायरिंग करने आया था। साथ ही पकड़े गए आरोपियों में से एक पंजाब के चर्चित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ‘मैड संधू’ की हत्या के मामले में भी वांछित था।
मुंबई से दबोचा गया दूसरा शूटर
पुलिस टीम द्वारा विकास ठाकुर से सख्ती से पूछताछ करने पर पता मुंबई से उसके साथी दीप उर्फ दीपक सिंह (निवासी तरनतारन, पंजाब) को गिरफ्तार किया। दीपक सिंह को विदेशी गैंगस्टर ने मुंबई में छिपकर एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पर फायरिंग करने का टास्क दिया था। 1984 से जुड़ी कथित सिख विरोधी टिप्पणियों को लेकर अभिनेता को निशाना बनाने की योजना थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।