Delhi Pollution And AQI: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर वायु प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया है। आपको बता दें कि ठंड बढ़ने और हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषक कण वातावरण में फंस गए हैं, जिसके चलते कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। ग्रैप-4 की सख्त पाबंदियां हटते ही हालात दोबारा बिगड़ते नजर आ रहे हैं और दिल्ली-NCR घनी धुंध की चादर में ढक गया है।
इन इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के कई हिस्सों में हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। विवेक विहार में AQI सबसे अधिक 424 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जहांगीरपुरी, नरेला, आनंद विहार, रोहिणी और बवाना जैसे इलाकों में भी AQI 400 के आसपास या उससे ऊपर रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण फैलने के बजाय जमा हो रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) December 26, 2025
ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
प्रदूषण के साथ-साथ कड़ाके की ठंड ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सफदरजंग क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई है, जिसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है।
Watch Video : दिल्ली,UP,हरियाणा समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट,भीषण ठंड के आसार
मौसम का मिजाज और आगे का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी वायुमंडल में तेज रफ्तार जेट स्ट्रीम सक्रिय है और एक पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में बना हुआ है। इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
#WATCH | Delhi | Visuals around the Akshardham area as a layer of smog engulfs the national capital.
AQI (Air Quality Index) around the area is 410, categorised as ‘Severe’, as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board). pic.twitter.com/3OdHGnyHFG
— ANI (@ANI) December 27, 2025
आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है। अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, हालांकि बाद में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी
–डॉक्टरों ने बिगड़ती हवा और ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
–बाहर निकलते समय मास्क पहनें, खासकर बुजुर्ग और सांस या दिल के मरीज।
–सुबह की सैर फिलहाल टालने की सलाह दी गई है।
–ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...