Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution: गंभीर श्रेणी में बरकरार दिल्ली की हवा, AQI पहुंचा 409 पार

November 15, 2024

Delhi Pollution: गंभीर श्रेणी में बरकरार दिल्ली की हवा, AQI पहुंचा 409 पार

Today Delhi Pollution : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को यहां का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 6:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 409 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 283, गुरुग्राम में 314, गाजियाबाद में 332, ग्रेटर नोएडा में 258 और नोएडा में 328 एक्यूआई दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली के 25 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से 500 के बीच देखने को मिला। जिसमें आनंद विहार में 441, अशोक विहार में 440, आया नगर में 417, बवाना में 455, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 412, द्वारका सेक्टर 8 में 444, आईजीआई एयरपोर्ट में 440, जहांगीरपुरी में 458, लोधी रोड में स्टेडियम में 422 और मंदिर मार्ग में 402 एक्यूआई रहा।

इनके अलावा मुंडका में 449, नजफगढ़ में 404, नरेला में 428, नेहरू नगर में 438, एनएसआईटी द्वारका में 430, फेस्टिवल 422, पटपड़गंज में 439, पंजाबी बाग में 443, पूसा में 405, आरके पुरम में 437, रोहिणी में 452, शादीपुर में 438, सिरी फोर्ट में 426, विवेक विहार में 439, वजीरपुर में 455 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वहीं, दिल्ली के 14 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है। जिसमें अलीपुर में 398, बुराड़ी क्रॉसिंग में 383, चांदनी चौक में 347, मथुरा रोड में 368, डीटीयू में 395, दिलशाद गार्डन में 369, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 374, लोधी रोड में 314, नॉर्थ कैंपस डीयू में 338, पूसा में डीपीसीसी में 381 और श्री अरविंदो मार्ग में 301 एक्यूआई रहा।

बता दें कि एक दिन पहले, गुरुवार को दिल्ली में औसत एक्यूआई 430 दर्ज किया गया था। ऐसे में लगातार दो दिनों से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, जिससे सुबह-सुबह स्मॉग देखने को मिल रहा है और दिल्ली के लोगों, जिसमें खासकर बच्चों और बूढ़ों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें