Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्लीः CRPF स्कूलों समेत दो कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उ़ड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

November 18, 2025

दिल्लीः CRPF स्कूलों समेत दो कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उ़ड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक फिर से दो CRPF स्कूलों और दो कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जैसे ही धमकी मिली उसके तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एक ही दिन में चार जगहों को धमकी मिली है। जिसमें द्वारका का CRPF पब्लिक स्कूल, प्रशांत विहार का CRPF स्कूल, साकेत कोर्ट परिसर व रोहिणी कोर्ट परिसर शामिल है। इन सभी जगहों को एक ही ईमेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

तुरंत पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम पहुंची
धमकी की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, CRPF, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत घटनास्थलों पर पहुंच गईं। दोनों स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया।सभी कमरों, मैदान, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी ली गई।

तलाशी में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला
जांच में किसी भी स्कूल या कोर्ट से कोई भी संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक या धमाका सामग्री नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों ने दोनों स्कूलों और दोनों कोर्ट परिसरों को सुरक्षित घोषित कर दिया।

धमकी जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजी गई
सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल जैश-ए-मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन की ओर से भेजा गया बताया जा रहा है। इससे सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं।

ईमेल की साइबर जांच जारी
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है। ईमेल किस जगह से भेजा गया, किस सर्वर का इस्तेमाल हुआ, क्या यह धमकी असली है या किसी की शरारत, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

कोर्ट परिसरों में सुरक्षा और कड़ी की गई
साकेत और रोहिणी कोर्ट में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी, लेकिन धमकी मिलने के बाद सभी गाड़ियों की कड़ी चेकिंग, कोर्ट परिसर और आसपास एरिया डोमिनेशन, संदिग्ध लोगों पर नजर इन्हें और बढ़ा दिया गया।

फिलहाल हालात नियंत्रण में
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभी सभी लोकेशन सुरक्षित हैं, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में लगी है।

ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, अमेरिका सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बेचेगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें