Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल डेंटल वैन का किया शुभारंभ, जानिए लोगों को क्या-क्या मिलेगा फायदा

March 21, 2025

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल डेंटल वैन का किया शुभारंभ, जानिए लोगों को क्या-क्या मिलेगा फायदा

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर गुरुवार को मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़ (एमएआईडीएस) में आयोजित नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत छह मोबाइल डेंटल वैनों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर, डॉ. सिंह ने छह अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल क्लिनिक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल डेंटल वैन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मुफ्त दंत जांच, इलाज और ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे, जिससे खासतौर पर जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के जरूरी दंत चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें।

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें