Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात बढा रही है सरकार: शाह

September 14, 2024

किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात बढा रही है सरकार: शाह

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात बढ़ा रही है।

शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा , “ किसान हित सर्वोपरि रखते हुए मोदी सरकार ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं — पहला प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाना और निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करना। इससे प्याज का निर्यात बढ़ेगा, जिससे प्याज उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी।

दूसरा सरकार ने बासमती चावल पर भी निर्यात मूल्य समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे बासमती चावल के उत्पादक किसान इनका निर्यात करके अधिक मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे।

तीसरा सरकार ने कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5 प्रतिशत से 32.5 प्रतिशत बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75 प्रतिशत से 35.75 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इससे भारत के सोयाबीन के किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें