Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य पेय या दवा?, ORS को लेकर FSSAI के निर्देश पर मचा घमासान

October 24, 2025

स्वास्थ्य पेय या दवा?, ORS को लेकर FSSAI के निर्देश पर मचा घमासान

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जॉनसन एंड जॉनसन की सहायक कंपनी JNTL कंज्यूमर हेल्थ इंडिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया था कि यह कंपनी अपने हेल्थ ड्रिंक पैकेट पर “ORS” नहीं लिख सकती।

FSSAI का आदेश क्या था?
कुछ समय पहले FSSAI ने कहा था कि कोई भी कंपनी अपने किसी हेल्थ ड्रिंक या पेय पदार्थ के पैकेट पर “ORS” नहीं लिख सकती है, जब तक कि उसमें WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के मानकों के अनुसार ORS का असली फार्मूला और सॉल्ट न हो। दरअसल, बाजार में कई ड्रिंक ऐसे बिक रहे थे जिन पर ORS लिखा होता था, लेकिन वे सिर्फ सामान्य हेल्थ ड्रिंक थे। असली ORS की तरह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने वाला असर उनमें नहीं था।

क्यों हुआ विवाद
हैदराबाद की डॉ. शिवरंजनी संतोष, जो बच्चों की डॉक्टर हैं, ने इस मामले में आवाज उठाई थी। उनका कहना था कि कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर ORS लिखती हैं, लेकिन उनमें WHO मानक वाले सॉल्ट और फार्मूला नहीं होते। इन ड्रिंक में शुगर (चीनी) की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। कुछ में कृत्रिम मिठास (आर्टिफिशियल स्वीटनर) भी मिलाया जाता है, जो बच्चों और डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है। उनकी शिकायत के बाद ही FSSAI ने इन प्रोडक्ट्स पर पाबंदी लगाने का आदेश दिया था। लेकिन अब हाईकोर्ट ने इस आदेश पर अस्थायी रोक (stay) लगा दी है। आने वाले समय में इस पर फिर से सुनवाई होगी।

क्या होता है असली ORS?
ORS (Oral Rehydration Solution) का मतलब होता है ऐसा घोल जो शरीर में पानी और नमक (इलेक्ट्रोलाइट्स) की कमी को पूरा करे। इसे आमतौर पर डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) या दस्त (diarrhea) होने पर पिया जाता है।

WHO के अनुसार असली ORS बनाने का तरीका यह है। 1 लीटर साफ पानी में 5–6 चम्मच चीनी और 1 चम्मच नमक मिलाया जाए।इसमें किसी भी तरह का कलर, फ्लेवर या स्वीटनर नहीं मिलाना चाहिए।

ज्यादा मीठे ORS के नुकसान
अगर ORS में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, तो वह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर बच्चों और डायबिटीज के मरीजों के लिए।

नीचे इसके कुछ नुकसान बताए गए हैं:

-ब्लड शुगर बढ़ना
डायबिटीज के मरीजों में यह बहुत खतरनाक हो सकता है।

-पेट की समस्या
ज्यादा मीठे ORS से गैस, दस्त या पेट दर्द बढ़ सकता है।

-मोटापा और वजन बढ़ना
बच्चों में बार-बार मीठे ड्रिंक पीने से कैलोरी ज्यादा बढ़ती है और मोटापा हो सकता है।

 

एम्स के डॉक्टरों ने क्या कहा…
एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि “बच्चों में उल्टी या दस्त होने पर ORS जीवनरक्षक होता है, लेकिन इसका सही फॉर्मूला और शुगर लेवल बहुत जरूरी है। ज्यादा मीठा ORS हानिकारक हो सकता है।” वे सलाह देते हैं कि लोग हमेशा सरकारी मानक वाले ORS पैकेट ही खरीदें। पैकेट पर शुगर की मात्रा, निर्माण तिथि (Manufacture date) और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें