Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेमंत सोरेन ने खरगे, राहुल और प्रियंका को शपथ ग्रहण समारोह में किया आमंत्रित

November 26, 2024

हेमंत सोरेन ने खरगे, राहुल और प्रियंका को शपथ ग्रहण समारोह में किया आमंत्रित

नयी दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें झारखंड में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

सोरेन के साथ इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। उन्होंने खरगे, गांधी के साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलकर भी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

गौरतलब है राज्य विधानसभा के 23 नवंबर को घोषित चुनाव परिणाम में इंडिया समूह को 56 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 24 सीटें मिली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34, कांग्रेस 21, राष्ट्रीय जनता दल ने चार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 21, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने एक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक और जनता दल (यूनाइटेड) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सोरेन ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें