Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें भारतीय’, बढ़ते तनाव के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

February 23, 2026

‘जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें भारतीय’, बढ़ते तनाव के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी भारतीय छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द देश छोड़ दें।

पहले जारी एडवाइजरी को दोहराया
23 फरवरी 2026 को जारी ताजा बयान में दूतावास ने 5 जनवरी 2026 की एडवाइजरी का हवाला देते हुए कहा कि ईरान में स्थिति लगातार बदल रही है। ऐसे में भारतीय नागरिक वाणिज्यिक उड़ानों सहित जो भी परिवहन साधन उपलब्ध हों, उनका उपयोग कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

जरूरी दस्तावेज साथ रखें
दूतावास ने 14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी को भी दोहराया और नागरिकों से अपील की कि अपने यात्रा और पहचान दस्तावेज हमेशा तैयार रखें। किसी भी विरोध प्रदर्शन या भीड़ का हिस्सा न बनें। स्थानीय हालात पर नजर रखें। दूतावास के संपर्क में बने रहें। सुरक्षा को देखते हुए अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

पंजीकरण कराने की अपील
दूतावास ने कहा है कि जिन भारतीय नागरिकों ने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक लिंक के जरिए तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं। अगर ईरान में इंटरनेट की समस्या के कारण रजिस्ट्रेशन संभव नहीं हो पा रहा है, तो भारत में मौजूद उनके परिजन यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी
किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए दूतावास ने निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359। इसके अलावा नागरिक [[email protected]](mailto:[email protected]) पर ईमेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।

सुरक्षा को प्राथमिकता
दूतावास ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा अनिश्चित हालात में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए सभी से अपील की गई है कि वे हालात को गंभीरता से लें और समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें