Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, 5.951 किलोग्राम ड्रग्स सहित दो गिरफ्तार

June 14, 2024

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, 5.951 किलोग्राम ड्रग्स सहित दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करके 5.951 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है और अफ्रीकी मूल के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। उसने बताया कि तस्करों के पास से करीब 5.951 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद की गयी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गयी है। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय महिला मैरियन कोन और 37 वर्षीय किंग्सले ओनेकाची के रूप में की गयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें