Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल आवास पर मारपीट मामले में मालीवाल पहुंची थाने, शिकायत नहीं करायी दर्ज : पुलिस

May 13, 2024

केजरीवाल आवास पर मारपीट मामले में मालीवाल पहुंची थाने, शिकायत नहीं करायी दर्ज : पुलिस

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में मारपीट के संबंध में पुलिस को फ़ोन पर शिकायत करने के बाद आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाना आई, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने कहा कि पुलिस को सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ मुख्यमंत्री आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी मौक़े पर पहुँचे। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाना आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें