Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parliament Winter Session: संसद का विंटर सेशन 1 दिसंबर से होगा शुरू, जानें कब तक चलेगा

November 8, 2025

Parliament Winter Session: संसद का विंटर सेशन 1 दिसंबर से होगा शुरू, जानें कब तक चलेगा

नई दिल्लीः संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा और 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिरिजू ने सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1-19 दिसंबर तक संसदीय सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “हम आशा करते हैं कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक साबित होगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

 

संसद के कुल कितने सत्र होते हैं
संसद में सामान्यत: एक वर्ष में लोक सभा के तीन सत्र आयोजित किए जाते हैं। संसद का बजट सत्र किसी वर्ष में फरवरी के महीने से मई महीने के दौरान चलता है। इस अवधि के दौरान बजट पर विचार करने तथा मतदान और अनुमोदन के लिए बजट को संसद में प्रस्तुत किया जाता है। विभागों से संबंधित समितियां मंत्रालयों और विभागों की अनुदानों की मांगों पर विचार करती हैं और इसके बाद संसद को अपने प्रतिवेदन सौंपती हैं। वहीं, दूसरा मानसून सत्र होता है जिसकी अवधि जुलाई से अगस्त के बीच होती है। साल का अंत शीतकालीन सत्र से होता है जो नवंबर से दिसंबर के बीच बुलाया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें