Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेटीएम ने नौकरियों में की कटौती, प्रभावित कर्मचारियों को देगी बोनस

June 10, 2024

पेटीएम ने नौकरियों में की कटौती, प्रभावित कर्मचारियों को देगी बोनस

नई दिल्ली। पेटीएम के स्वामित्व वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) की ओर से पुनर्गठन के चलते कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, जो कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं, कंपनी उन्हें दूसरी जॉब खोजने में मदद कर रही है। पेटीएम की ओर से कितने कर्मचारियों को निकाला गया है। फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि कर्मचारियों के बकाया बोनस का भी भुगतान किया जा रहा है, जिससे इस प्रोसेस में पारदर्शिता बनी रहे।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) उन कर्मचारियों को आउटप्लेसमेंट सपोर्ट प्रदान कर रहा है, जिन्होंने कंपनी के पुनर्गठन प्रयासों के तहत इस्तीफा दे दिया है।‘ आउटप्लेसमेंट सपोर्ट उस स्थिति को कहा जाता है, जब कोई कंपनी छंटनी में निकाले गए कर्मचारियों की दूसरी नौकरी खोजने में मदद करती है।

पेटीएम ने कहा, ‘हमारी एचआर टीम 30 से ज्यादा ऐसी कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, जो भर्तियां कर रहे हैं और कर्मचारियों के साथ इन भर्तियों की जानकारी शेयर की जा रही है, जिससे कर्मचारियों को तुरंत आउटप्लेसमेंट में मदद मिले।‘

पेटीएम का शेयर सोमवार दोपहर 3:00 बजे 2.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 389.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वित्तीय क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी पेटीएम में पिछले कुछ दिनों से रिकवरी के संकेत मिले हैं। कंपनी का फोकस अब यूपीआई पर शिफ्ट हो गया है।

मई में पेटीएम प्लेटफॉर्म पर करीब 1.24 अरब यूपीआई लेनदेन हुए हैं। इसके अलावा कंपनी कई अन्य इनिशिएटिव जैसे क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और यूपीआई लाइट पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें