Site icon Dainik Savera Times

PhonePe ने नेपाल में एक विशेष समारोह में अपनी UPI सेवाओं का किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली: फोनपे ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी सेवाओं का प्रदर्शन किया।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस कार्यक्रम से नेपाली फाइनेंशियल लैंडस्केप के मुख्य सहयोगियों को एक साथ लाया गया है। इनमें बैंकिंग क्षेत्रों के वरिष्ठ प्रतिनिधि, पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर, यूपीआई स्वीकार करने वाले मर्चेंट, और बिजनेस असोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे। इस कार्यक्रम को नेपाल के सबसे बड़े पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर फोनपे पेमेंट सर्विस लिमिटेड ने आयोजित किया, जो नेपाल के लिए एनपीआईएल के समान है।

Exit mobile version