Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pollution: बढ़ते प्रदूषण में ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं कई बीमारियां

November 18, 2024

Pollution: बढ़ते प्रदूषण में ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं कई बीमारियां
नई दिल्ली: लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से अब दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास का इलाका धुंध की चादर से ढक चुका है। सोमवार की सुबह से ही लोगों को हर तरफ बस धुंध ही धुंध देखने को मिल रही है। इस समय दिल्ली समेत आसपास के इलाकों की आबोहवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है, जिसका असर सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। तेजी से बढ़ता प्रदूषण कई तरीकों से सेहत को प्रभावित करता है। इससे न सिर्फ पूरी सेहत, बल्कि त्वचा और आंखों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे बढ़ता वायु प्रदूषण आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव डालता है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पंचशील पार्क में ऑपथैल्मोलॉजी की एचओडी और प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. अनीता सेठी से बातचीत की। साथ ही यह भी जाना कि कैसे बिगड़ती आबोहवा के बीच आप अपनी आंखों की सुरक्षा (Air Pollution Eye Care Tips) कर सकते हैं।
वायु प्रदूषण का आंखों पर प्रभाव?
डॉक्टर बताती हैं कि वायु प्रदूषण कई तरह से आंखों को प्रभावित (Eye Protection Tips to Air pollution) करता है। सबसे पहले हानिकारक पार्टिकल्स और धूल पहले से ही संवेदनशील आंखों में जलन पैदा करती हैं। चूंकि यह सर्दियों के मौसम में होता है, इसलिए मौसम में बदलाव के कारण कई तरह की एलर्जी होती है और एलर्जी से आंखें ज्यादा ड्राई हो जाती हैं और इन एलर्जी के कारण ड्राई आंखों में प्रदूषण ज्यादा महसूस होता है। इसकी वजह से आंखों की समस्याएं जैसे खुजली, पानी आना, जलन, सामान्य दर्द आदि हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें