Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से राष्ट्रपति मुर्मु ने की मुलाकात

October 8, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से राष्ट्रपति मुर्मु ने की मुलाकात

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को यहां मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन में डॉ. मुइज्जू का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का करीबी दोस्त एवं प्रमुख भागीदार है तथा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और सागर विजन में एक विशेष स्थान रखता है। इस यात्रा के दौरान अपनाया गया विज़न दस्तावेज़ हमारे संबंधों के स्तर को ऊंचा उठाएगा और व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी हासिल करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रदान करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें