Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कतर के अमीर दो दिवसीय भारत दौरे पर; मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे

February 17, 2025

कतर के अमीर दो दिवसीय भारत दौरे पर; मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे

नयी दिल्ली: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचे। वह मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी परंपरा से हटकर, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अपने भाई, कतर के शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे गया। भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल हमारी बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’’ विदेश मंत्रलय ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि उनकी यात्र ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में हमारी बढ़ती साझेदारी को और गति प्रदान करेगी।’’ बयान में कहा गया था कि कतर के अमीर के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

सोमवार को जारी बयान के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर अल-सानी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार की सुबह कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद ‘हैदराबाद हाउस’ में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक होगी।

विदेश मंत्रलय ने शनिवार को बयान में कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। बयान के अनुसार मंगलवार दोपहर को सहमति पत्रों का आदान-प्रदान होगा जिसके बाद कतर के अमीर राष्ट्रपति मुमरू से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रलय ने कहा था कि अल-सानी प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं। कतर के अमीर की भारत की यह दूसरी यात्र है। इससे पहले वह मार्च 2015 में भारत आए थे।

भारत और कतर के बीच मैत्री, विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर आधारित गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

विदेश मंत्रलय ने कहा था कि कतर में रह रहा भारतीय समुदाय उस देश में सबसे बड़ा प्रवासी समूह है और ‘‘कतर की प्रगति और विकास में इसके सकारात्मक योगदान की सराहना की जाती है।’’

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें