Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajnath Singh: आसिम मुनीर के बयान पर रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया करारा जवाब, कही ये बड़ी बात

August 22, 2025

Rajnath Singh: आसिम मुनीर के बयान पर रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया करारा जवाब, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बयान दिया था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को डंपर ट्रक और भारत को चमचमाती मर्सिडीज बताया। इस बयान के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा जवाब दिया और इसे पूरी दुनिया में पाकिस्तान की नाकामी का इशारा बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि असीम मुनीर के बयान पर पाकिस्तान के अंदर और दुनिया में बहुत ट्रोलिंग हुई। उन्होंने कहा “अगर दो देश एक ही समय में आज़ाद हुए, और एक देश ने मेहनत, सही नीतियाँ और दूरदर्शिता से अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, जबकि दूसरा देश अभी भी डंपर जैसी हालत में है, तो यह उसकी अपनी नाकामी है। मैं इसे एक कन्फेशन भी मानता हूँ।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की सेना प्रमुख ने अपने बयान से कबीलाई और लुटेरी मानसिकता का इशारा किया, जिसका शिकार पाकिस्तान अपने जन्म से रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपनी समृद्धि, संस्कृति, आर्थिक विकास और रक्षा क्षमता को बनाए रखना होगा। साथ ही हमें अपने राष्ट्रीय सम्मान और लड़ने की भावना को भी मजबूत रखना चाहिए।

 

हमारे युवा केवल वैज्ञानिक ही न बनें, बल्कि योद्धा जैसी मानसिकता भी रखें
रक्षा मंत्री ने युवाओं पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को विज्ञान, गणित, एआई, क्वांटम फिजिक्स और अंतरिक्ष अनुसंधान में आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन साथ ही, हर विद्यार्थी और नागरिक के भीतर देश की रक्षा का संकल्प होना भी जरूरी है। “हमारे युवा केवल वैज्ञानिक ही न बनें, बल्कि योद्धा जैसी मानसिकता भी रखें। यह उनके निजी जीवन के लिए सहायक होगा और देश की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।”

राजनाथ सिंह ने रक्षा व्यय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “अगर रक्षा मजबूत होगी, तो कोई भी शत्रु हमारी समृद्धि पर हाथ नहीं डाल पाएगा। इसलिए रक्षा पर खर्च करना विकास का हिस्सा है। देश की सुरक्षा पर खतरा आए तो विकास और नागरिकों के जीवन पर भी असर पड़ेगा। रक्षा व्यय ऐसे नुकसान को कम करता है।”

भारत की आर्थिक यात्रा का सही समय
अंत में राजनाथ सिंह ने कहा कि यह समय चुनौतियों को देखकर डरने का नहीं है, बल्कि अवसर को पहचानने का है। भारत को तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता और ग्लोबल लीडर बनना है। उन्होंने कहा कि “भारतीय अर्थव्यवस्था की रैपिड रेल के अगले स्टेशन विकास, समृद्धि और खुशियाँ हैं। इस समय से जुड़ना सही है। सुरक्षित, समावेशी और सतत विकास का समाधान भारत से ही निकलेगा।”

मुनीर ने दिया था ये बयान
बता दें, पिछले दिनों अमेरिका के दौरे के दौरान मुनीर ने फ्लोरिडा में पाकिस्तानी मूल के लोगों को संबोधित करते हुए भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पर बात करते हुए एक अजीब उदाहरण दिया था। भारत को हाईवे पर दौड़ती मर्सिडीज मान लीजिए, जबकि पाकिस्तान बजरी से भरा डंप ट्रप है। अब सोचिए अगर यह ट्रक मर्सिडीज से भिड़े को असल नुकसान किसका होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें