Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां के प्रेमी से परेशान हुआ बेटा, दोस्त के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

February 10, 2025

मां के प्रेमी से परेशान हुआ बेटा, दोस्त के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

नयी दिल्ली: दिल्ली में पुलिस ने एक किशोर को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पकड़ा है। किशोर पर आरोप है कि उसने अपनी मां के प्रेमी की हत्या करके उसके शव को यहां एक पार्क स्थित तालाब में कथित तौर पर फेंक दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां के कथित संबंध से नाराज होकर उसके प्रेमी की ईंट से वार करके हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा, ‘‘हमें सोमवार को गाजीपुर थाने में एक पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि स्मृतिवन पार्क के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और 24 वर्षीय व्यक्ति का पानी में आंशिक रूप से डूबा हुआ शव बरामद किया, जिसकी पहचान बाद में उत्तराखंड निवासी राहुल सिंह बिष्ट के रूप में हुई। उसके सिर पर कई चोटें थीं।’’ उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्षय़ एकत्र किए और शव को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘गाजीपुर पुलिस, मादक पदार्थ निरोधक दस्ते (एएनएस), ‘स्पेशल स्टाफ’ और एएटीएस की चार टीम को तैनात किया गया था। दलों ने सीसीटीवी फुटेज, ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर)’ और ‘ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर)’ कैमरों का वेिषण किया। जांच के दौरान, टीम ने पाया कि राहुल सिंह बिष्ट एक महिला के साथ लगातार संपर्क में था।’’ बयान में कहा गया है कि पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि राहुल ंिसह बिष्ट के साथ उसके दो साल से संबंध थे। बयान में कहा गया है, महिला ने बताया कि राहुल पिछली रात नशे में उसके घर आया था और उसने हंगामा मचाया था, उसने अपने बेटे से उसे घर छोड़ने के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि महिला के बेटे को पकड़ लिया गया है और पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि राहुल को घर ले जाने के बजाय वह और उसका दोस्त उसे स्मृतिवन पार्क ले गए। पुलिस के अनुसार किशोर ने बताया कि उन्होंने उस पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, उसके बाद उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और वहां से भाग गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों किशोर दिल्ली से भागने की कोशिश करते समय पकड़े गए और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें