Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों और जवानों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है: आप

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर किसानों, जवानों और माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी पहली बार हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल 20 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। अरविंद केजरीवाल कल यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में अपना पहला रोड शो करेंगे। जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। फिलहाल अरविंद केजरीवाल जी 11 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पर उनके 13 कार्यक्रम होंगे।

Exit mobile version