-
कुल्लूः देशभर में बीते कुछ समय से खाद्य पदार्थों में हो रही महंगाई के विरोध में जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान देश में चीनी, प्याज, गैस सिलेंडर, पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।.