Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाह की गारंटी : पंजाब में बीजेपी की सरकार बनते ही धर्म परिवर्तन पर रोक; 2 वर्षो में नशों, गैंगों का खात्मा

March 15, 2026

शाह की गारंटी : पंजाब में बीजेपी की सरकार बनते ही धर्म परिवर्तन पर रोक; 2 वर्षो में नशों, गैंगों का खात्मा

मोगा: भाजपा ने आज नानकशाही कैलेंडर की शुरुआत में यहां किल्ली चाहलां में पंजाब बदलाव रैली कर 2027 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया। उन्होंने तीन मुख्य वादे किए : पंजाब में सरकार बनते ही धर्म परिवर्तन पर पाबंदी लगेगी, नक्सलवाद की तर्ज पर दो साल में नशा और गैंग्स्टरों को खत्म कर देंगे और इस बार भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने यह अपील भी की कि पंजाब ने कांग्रेस, अकाली और अब आम आदमी पार्टी सरकारों की घटिया कार्यशैली को देख लिया है, अब भाजपा को भी मौका मिलना चाहिए।

अमित शाह ने एक बार फिर रवनीत सिंह बिट्टू के साथ अपने करीबी रिश्ते की पुष्टि की – यही शब्द उन्होंने पहले भी 2024 चुनाव के दौरान एक रैली में कहे थे। केसरी पगड़ी पहने गृह मंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म परिवर्तन रोकने के लिए अपना शीश बलिदान किया तथा यदि गुरु तेग बहादुर न होते तो हिंदुओं का अस्तित्व भी न होता। इसलिए सिख गुरुओं ने जो हमें परंपरा सिखाई हैं तथा रास्ता दिखाया है हम उस पर चलते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के सिख गुरुओं के 350 साला, 450 साला, 550 साला पर्व मानकर सिख गुरुओं को याद करते हुए भारत के प्रत्येक प्रदेश में उनके पर्वो को मनाया है, उसी तरह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की याद को समर्पित वीर बाल दिवस भी पूरे देश में मनाने की परंपरा को शुरू करके उनको पूरे देश में सम्मान के साथ याद करने का कार्य किया है।

रैली में पंजाब भाजपा के शीर्ष नेता प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केन्द्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासलु, महासचिव अनिल सरीन प्रदेश नेता फतेह जंग सिंह बाजवा, सांसद श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व डी.जी.पी. परमदीप सिंह गिल, पूर्व मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व सांसद परनीत कौर, पूर्व मंत्री सोमप्रकाश, प्रदेश महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी, पूर्व मंत्री अविनाश राय खन्ना, मुख्य प्रवक्ता विनीत जोशी, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी, राकेश राठौर, इकबाल सिंह लालपुरा, सांसद सतनाम सिंह संधू, प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र रैना, अमरजीत कौर, जिलाध्यक्ष डा. हरजोत कमल,पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग के अलावा काफी संख्या में भाजपा के केन्द्रीय व प्रदेश नेता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें