Site icon Dainik Savera Times

‘जल्द से जल्द ईरान छोड़ें’, भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

The Indian embassy has issued an advisory

The Indian embassy has issued an advisory

नई दिल्ली: ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है।

यह भी देखें- ਸ਼ਹੀਦੀ ਜੋੜ ਮੇਲੇ ‘ਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਟੁੱਟੀ ਗੰਢੀ ਸਾਹਿਬ ‘ਤੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨਤਮਸਤਕ

तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास का कहना है कि ईरान में मौजूद भारतीय छात्र, तीर्थयात्रा, कारोबारी और पर्यटक जल्द से जल्द विमान या अन्य साधनों के जरिए वहां से निकल जाएं। दूतावास ने भारतीयों को सलाह देते हुए कहा है कि वह प्रदर्शनों या भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें।

भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। भारतीय नागरिकों से +98 9128109115; +98 9128109109, +98 9128109102 और +98 9932179359 नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया है। वहीं, मदद के लिए ईमेल cons.tehran@mea.gov.in भी जारी किया गया है।

ईरान में मौत के बढ़ते आंकड़ों पर ईयू ने चिंता जताई

दरअसल, ईरान में दो हफ्ते से ज्यादा बीतने के बाद भी विरोध प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग समाचार आउटलेट मृतकों के आंकड़ों को लेकर यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “ईरान में बढ़ती मौतों की संख्या डरावनी है। मैं बल के अत्यधिक इस्तेमाल और आजादी पर लगातार पाबंदियों की कड़ी निंदा करती हूं।” लेयेन ने पाबंदियों की बात कही। बोलीं, “यूरोपियन यूनियन ने पहले ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को पूरी तरह से अपने मानवाधिकार प्रतिबंधों की लिस्ट में डाल दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और विदेश मामलों एवं सुरक्षा नीति की उपाध्यक्ष काया कलास के साथ मिलकर, दमन के लिए जिम्मेदार लोगों पर और प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव जल्द ही दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईयू आम ईरानी लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, “हम ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं जो अपनी आजादी के लिए बहादुरी से मार्च कर रहे हैं।” इस बीच रॉयटर्स ने ईरानी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि दो हजार लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- ‘हिंदुओं का गला काटने से मिलेगा कश्मीर’, लश्कर आतंकी अबू मूसा का भड़काऊ भाषण

Exit mobile version