Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हिंदुओं का गला काटने से मिलेगा कश्मीर’, लश्कर आतंकी अबू मूसा का भड़काऊ भाषण

January 14, 2026

‘हिंदुओं का गला काटने से मिलेगा कश्मीर’, लश्कर आतंकी अबू मूसा का भड़काऊ भाषण

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में एक बार फिर आतंकवाद का असली चेहरा सामने आया है। लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात कमांडर अबू मूसा कश्मीरी ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास टाटरीनोट इलाके में खुले मंच से बेहद नफरती और भड़काऊ भाषण दिया।

इस भाषण में अबु मूसा ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ खुले तौर पर हिंसा भड़काने वाली बातें कहीं। कश्मीर के मुद्दे पर उसने कहा कि यह बातचीत या मांगने से नहीं, बल्कि हिंदुओं का गला काटने से हासिल किया जाएगा। यह भाषण पूंछ जिले की हजीरा तहसील (रावलाकोट क्षेत्र) में दिया गया, जो PoJK का हिस्सा है।

यह भी देखें-  दोस्त की सलाह से बदली किस्मत, गेंदे के फूल से हुई लाखों की कमाई

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाहट

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी दबाव में अब ये संगठन अपने टूटते नेटवर्क को फिर से खड़ा करने और नए लोगों को जोड़ने के लिए खुले मंच से उकसावे वाले बयान दे रहे हैं।

कश्मीर को लेकर आतंक का एजेंडा

अपने भाषण में अबु मूसा ने यह भी दावा किया कि उसने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है कि कश्मीर का मुद्दा सिर्फ आतंक और जेहाद के जरिए ही हल हो सकता है। यह बयान एक बार फिर भारत के उस रुख को सही साबित करता है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को आतंकवाद के सहारे जिंदा रखना चाहता है।

पहलगाम हमले से पहले भी दे चुका है बयान

सूत्रों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले से पहले भी अबु मूसा कश्मीरी ने इसी तरह के भड़काऊ बयान दिए थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि ऐसे भाषण हमलों से पहले माहौल तैयार करने, कट्टरपंथी युवाओं को उकसाने और हिंसा को जायज़ ठहराने के लिए दिए जाते हैं।

पाक सेना प्रमुख की सोच की झलक

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी संगठनों की भाषा और सोच, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के बयानों से मिलती-जुलती है। असीम मुनीर पहले भी हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरे बयान देता रहा है। इससे आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान के बीच संबंध और साफ नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- अपग्रेड होगा iPhone 17e, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

भारत का रुख पहले से साफ

भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह कहता रहा है कि PoJK में आतंकियों को खुली छूट और संरक्षण मिलता है। अबु मूसा कश्मीरी का यह ताज़ा बयान भारत के इसी दावे को और मजबूत करता है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवाद राज्य के संरक्षण में फल-फूल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें