Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुधवार को हो सकता है दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, जानिए PM modi किसे बना सकते है मुख्यमंत्री

February 18, 2025

बुधवार को हो सकता है दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, जानिए PM modi किसे बना सकते है मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के 12 दिन बाद गुरुवार को यानी 20 फरवरी को नयी सरकार का गठन हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने बुधवार अपराह्न नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी और पार्टी के कल शाम प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने की उम्मीद है। इसके बाद पार्टी के नेता उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन यहां के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 20 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर दिल्ली भाजपा के मुख्यालय 14 पंत मार्ग में मंगलवार को दिनभर बैठकों दौर चलता रहा। इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावड़े शामिल हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुघ और तावड़े ने मंगलवार को सक्सेना से मुलाकात की। गौरतलब है कि पार्टी ने तावड़े और चुघ को शपथ समारोह का प्रभारी बनाया है।

सक्सेना से पहले तीनों नेताओं ने रामलीला मैदान जाकर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। चुग ने कहा कि सक्सेना भी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें