नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG (गैस सिलेंडर) की कोई कमी नहीं है। देश की ऊर्जा सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य तरीके से चल रही है। सभी पेट्रोल पंप और गैस सप्लाई सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और कामकाज बिना किसी दिक्कत के जारी है।
यह भी पढ़ें-
28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट
Middle East War Impact: मिडिल ईस्ट से आती हैं ये जरूरी चीजें, कमी होने पर बढ़ जाएंगे दाम!
नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा खरीदारी (पैनिक बाइंग) न करें। सरकार हर नागरिक तक बिना रुकावट ईंधन पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए देशभर में पाइपलाइन नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए आसान और तय समय में काम पूरा करने वाला सिस्टम भी बनाया गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और हर साल करीब 26 करोड़ टन कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी गई हैं, जो सिर्फ अफवाहों के कारण हुई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सप्लाई पूरी तरह सामान्य है कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
इसके अलावा, सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 100% PNG सप्लाई मिले। CNG की सप्लाई भी पूरी तरह जारी रहे। अंत में, मंत्रालय ने दोहराया कि वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के बावजूद भारत में ईंधन की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसलिए लोग घबराएं नहीं और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...