नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दूध चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 26 मार्च की सुबह करीब 6:50 बजे एक डेयरी के बाहर रखे 9 कैरेट दूध चोरी हो गए।
जानकारी के मुताबिक, दूध सप्लाई करने वाला व्यक्ति रोज की तरह सुबह डेयरी के बाहर दूध के कैरेट रखकर चला गया। कुछ ही देर बाद दो चोर एक ऑटो में वहां पहुंचे। उन्होंने बिना किसी डर के एक-एक करके सभी दूध के 9 कैरेट ऑटो में रख लिए और मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें-
‘कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती’, अमित शाह का ममता पर जोरदार हमला
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान
CSK के लिए दुखद समाचार, 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं धोनी
CCTV में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोर आराम से आते हैं, दूध के कैरेट उठाते हैं और ऑटो में रखकर चले जाते हैं, जैसे उन्हें किसी का डर ही न हो। CCTV फुटेज में एक आरोपी का चेहरा और ऑटो का नंबर (HR55AF5159) भी साफ दिखाई दे रहा है।
Delhi: Auto-Rickshaw Driver Casually Steals Milk Crates Worth Thousands in Dwarka-Uttam Nagar – CCTV Captures Theft pic.twitter.com/cCVuHq4mg9
— NextMinute News (@nextminutenews7) March 28, 2026
जब डेयरी मालिक सुबह पहुंचा, तो उसने देखा कि सारा 9 कैरेट दूध गायब है। इसके बाद उसने CCTV फुटेज चेक की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

