Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CSK के लिए दुखद समाचार, 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं धोनी

March 28, 2026

CSK के लिए दुखद समाचार, 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं धोनी

Dhoni Injury: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा। फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माही फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेलने की आशंका है। इसके साथ ही सीएसके ने धोनी के जल्द फिट होने की कामना की है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 की शुरुआत आज से… RCB vs SRH के बीच होगा जोरदार मुकाबला, ईशान किशन बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, देखें प्लेइंग 11

 

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है। जल्द ठीक हो जाओ, थाला।”

सैमसन निभाएंगे विकेटकीपर की जिम्मेदारी
अनुभवी खिलाड़ी धोनी अगर शुरुआती दो हफ्तों तक इस सीजन में नहीं खेलते, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। ये सभी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी में जीती गई हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सैमसन ही निभाएंगे। सैमसन, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, उन्हें सीएसके में शामिल किया गया था।

माही का IPL करियर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद माही सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सर्वाधिक 248 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4,865 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB vs SRH के बीच पहले मुकाबले का मजा होगा किरकिरा? जानें क्या कहता है आज के मौसम का हाल

 

CSK का शेड्यूल
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद सीएसके की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। 11 अप्रैल को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 14 अप्रैल को इस टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें