Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केन्द्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने पदभार संभालने के बाद दिल्ली में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

June 11, 2024

केन्द्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने पदभार संभालने के बाद दिल्ली में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

नई दिल्ली : केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना कर कृषि मंत्रालय का पदभार आज ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्रालय का औचक निरीक्षण किया। चौहान ने निरीक्षण के दौरान मंत्रालय के लिफ्टमैन, एमटीएस, क्लर्क स्तर के कर्मचारियों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय में मौजूद सभी सफाईकर्मी, एमटीएस आदि हमारे साथी है, हमारे लिए सभी महत्वपूर्ण है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर विजट कर महत्वपूर्ण जानकारी भी ली। इस सेंटर में देश के विभिन्न राज्यों की वर्तमान में फसल की स्थिति, क्रॉप वेदर की स्थिति, वर्षा की स्थिति, कम वर्षा या ड्राट एरिया की जानकारी सहित विभिन्न फसलों की जानकारी प्राप्त की।

पदभार ग्रहण करने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी का संकल्प पत्र सौंपा। संकल्प पत्र देने के बाद चौहान ने कृषि विभाग की टीम को महत्वपूर्ण निर्देश दिए- मैं ये अंतरात्मा से कह रहा हूं कि काम मेरे लिए पूजा है, दिन-रात मिलकर काम करेंगे। राजनीति हमारे लिए कर्मकांड नहीं, सेवा का माध्यम है। आज मैं मोदी जी की गारंटी का संकल्प पत्र आपको सौंप रहा हूं, इसे हर हाल में हमें पूरा करना है। एक एक क्षण का उपयोग करना है। मोदी जी विजनरी लीडर है, उनके मार्गदर्शन में संकल्प पत्र में दिए कार्यों को समय के साथ पूरा करने के रोडमैप पर सभी काम करे।

यह आपका सौभाग्य है कि आप सब देश के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहे है। देश का भविष्य और भाग्य बदलने का काम आप कर रहे है। भारत कृषि क्षेत्र में अद्भुत काम कर रहा है, इसे और बेहतर करना है, अपनी पूरी क्षमताओं के साथ काम करना है। काम कोई एक या तीन मंत्री नहीं करते, पूरी टीम मिलकर काम करती है, कमिटमेंट के साथ करती है। हमारे विभाग का नाम कृषि के साथ किसान कल्याण है, मतलब अन्नदाता का कल्याण, उनकी जिंदगी बदलना ही हमारा मिशन है।

हमें अपनी टीम के हर सदस्य का, टीम के टेलेंट का सर्वोच्च उपयोग करना है। जो अनुभवी हैं, विशेषज्ञ हैं, उनका मार्गदर्शन लेना है। हम करोड़ों करोड़ लोगों के लिए काम कर रहे हैं, पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था रहे, यह मैं पहले दिन से कह रहा हूं। मैं आपका सर्वश्रेष्ठ चाहता हूं, मैं सब चीजें समझे बिना दिल्ली नहीं छोड़ूगा। मुझे पूरी जानकारी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें