करियर व कारोबार में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय, खुल जाएगा किस्मत का द्वार

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। माना जाता है के आज के दिन भगवान गणेश जी के कुछ सरल उपाय और उनकी पूजा का विशेष लाभ मिलता है और भगवान गणेश जी प्रसन्न होते है और अपने भगतों को आशीर्वाद प्रधान करते है। आज हम आपको भगवान गणेश जी को प्रसन्न.

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। माना जाता है के आज के दिन भगवान गणेश जी के कुछ सरल उपाय और उनकी पूजा का विशेष लाभ मिलता है और भगवान गणेश जी प्रसन्न होते है और अपने भगतों को आशीर्वाद प्रधान करते है। आज हम आपको भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के कुछ सरल उपाय के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है क्या है वो कुछ सरल उपाय:

– ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने पर शुभ कामों में दिक्कत आती है। आर्थिक तंगी समेत कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करें। इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा बनी रहती है।

– अगर आप राहु, केतु और शनि की बाधा से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन देवों के देव महादेव को हरी मूंग अर्पित करें। इस दिन ब्रह्म बेला में उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करें। पूजा के दौरान शिवलिंग पर हरी मूंग चढ़ाएं। इससे अशुभ ग्रहों का प्रभाव क्षीण हो जाता है।

– अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन पूजा के समय ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इस स्त्रोत का पाठ करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनकी कृपा से आर्थिक समस्या दूर होती है।

– सनातन धर्म में गाय को माता की उपाधि प्राप्त है। धर्म शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल में समुद्र मंथन के समय कामधेनु गाय प्रकट हुई थी। कामधेनु गाय, मां पार्वती, लक्ष्मी और मां सरस्वती की स्वरूप हैं। अतः गौ माता की पूजा और सेवा करनी चाहिए। वहीं, कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए गौ माता को हरी घास खिलाएं। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।

- विज्ञापन -

Latest News