Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्मन सांसद के मतपत्र से चुनाव की विशेषता बताने पर Akhilesh Yadav बोले- EVM पर भरोसा नहीं होता

December 29, 2024

जर्मन सांसद के मतपत्र से चुनाव की विशेषता बताने पर Akhilesh Yadav बोले- EVM पर भरोसा नहीं होता

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने रविवार को मतपत्र से चुनाव कराने की वकालत करते हुए कहा कि चुनाव ऐसा होना चाहिए, जिस पर भरोसा किया जा सके क्योंकि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर भरोसा नहीं होता। यादव ने फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के भारतीय मूल के सांसद राहुल कुमार कंबोज के साथ यहां समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जर्मनी जैसा देश भी मतपत्र से चुनाव करा रहा है, लेकिन ‘‘भारत में फायदे के लिए ईवीएम से चुनाव कराने का खेल जारी है।’’ सपा प्रमुख यादव ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव ऐसा होना चाहिए, जिस पर भरोसा किया जा सके, ईवीएम पर किसी को भरोसा नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है चुनाव जीतने वालों के चेहरे भी जीत के बाद लटके हुए नजर आते हैं, क्योंकि अंदर से उनको भी भरोसा नहीं होता। ये सवाल बड़ा है कि आखिर चुनाव जीतने वालों के चेहरे क्यों उतरे रहते हैं।’’ इससे पहले रविवार को जर्मनी के सांसद राहुल कुमार कंबोज ने सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उनके साथ साझा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जर्मनी में मतपत्र से चुनाव कराये जाने की बात की।

चुनाव के फायदे गिनाते हुए कंबोज ने कहा कि आज भी जर्मनी के अंदर मतदान मतपत्र से होता है
मतपत्र से चुनाव के फायदे गिनाते हुए कंबोज ने कहा कि आज भी जर्मनी के अंदर मतदान मतपत्र से होता है और यह बड़ी बात है। यदि कोई कमी रह जाए तो दोबारा गणना हो सकती है। कंबोज ने लखनऊ में पहली बार आने का मौका मिलने और अखिलेश यादव से पिछले कई वर्षों से अपने संवाद की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि जितने भी भारतीय मूल के हमारे भाई हैं, उनकी मदद हो सके ताकि जर्मनी और भारत की गुणवत्ता मिल जाए।’’ उन्होंने अखिलेश यादव के साथ लोगों को जर्मनी में आने वाले दिनों में होने वाले सांस्कृतिक उत्सव में आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि अब वीजा का संकट नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा यह सोचता हूं कि ये दरिया के दो किनारे होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें